फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को मिल सकेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सीएम की घोषणा के तहत सरकार ने जिले में स्थित पीएचसी, सीएचसी व सब सेंटरों के निर्माण, विस्तार व नवनिर्माण के लिए 31 करोड़ से अधिक का बजट अलॉट कर दिया है। इन योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। इन केंद्रों के निर्माण व विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध हो सकेंगी। उन्हें अब गंभीर बीमारी के लिए ही सिरसा का रूख करना पड़ेगा। ये जानकारी नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने दी।
उन्होेंने बताया कि विभाग की ओर से इन योजनाओं के अतिरिक्त जिले में 28 और स्वास्थ्य केंद्रों की लिस्ट सीएम से मंजूरी के लिए लिस्ट भेजी गई थी। जिसमें दो पीएचसी, एक सीएचसी व 25 सब सेंटर शामिल है। लेकिन उनमें से दो ही गांव एक आदर्श गांव गुडियाखेड़ा, जोकि सांसद द्वारा गोद लिया गया है और दूसरा रानियां क्षेत्र के गांव बालासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों में बनने वाले भवन व उनकी राशि का ब्यौरा:
गांव सेंटर राशि
मल्लड़ी, पीएचसी, 35 लाख
भावदीन, पीएचसी, 3.6 करोड़
चोपटा, सीएचसी, 5.5 करोड़
दड़बा कलां, पीएचसी, 3.6 करोड़
जमाल, पीएचसी, 3.6 करोड़
माधोसिंघाना, पीएचसी, 2.5 करोड़
बनसुधार, एसएचसी, 3.6 करोड़
रानियां, सीएचसी, 5.5 करोड़
खुइयांनेपालपुर, एसएचसी, 3.5 लाख
कुस्सर, एसएचसी, 3.5 लाख
खाईशेरगढ़, एसएचसी, 3.5 लाख
अपग्रेड होकर हुआ 100 बेड का हुआ डबवाली अस्पताल
डबवाली अस्पताल पहले 60 बेड का था। कई बार इसे 100 बेड का करने की मांग की गई। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद सीएम को समस्या से अवगत करवाया गया और इसे 100 बेड का करने की घोषणा की। स्वीकृति के बाद अब इसे 100 बेड का कर दिया गया है। वहीं आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व नशामुक्ति केंद्र की योजना अभी पेंडिंग हैं।
विज्ञापन


-सीएम घोषणा के तहत जिले के कई गांवों में सब स्टेशन, पीएचसी, सीएचसी के लिए बजट अलॉट किया गया है। इन योजनाओं में कुछ को छोड़कर अन्य पर काम शुरू हो चुका है। नए सब सेंटर व पीएचसी, सीएचसी बनने से लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा। कई गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पंचायत की ओर से जमीन उपलब्ध करवाने बाबत लिखित में दिया गया है। जिनकी लिस्ट बनाकर भेज दी गई है।
-डॉ. राजेश चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें