अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की सारी तैयारियों पर बरसात ने पानी फेर दिया। पंडाल आंधी में उड़ गया तो जमीन पर बिछाए गए मैट पानी से तरबतर हो गए। आखिर में एक घ्ंाटा देरी से स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजन किया गया। जहां जगह की कमी से योग करने वालों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया और उन्हें दर्शक दीर्घा में जाकर बैठना पड़ा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद में भी उपमंडल स्तर पर आयोजन किया गया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी भगवाना राम के गांव ढूकड़ा के छात्र-छात्राओं की टीम ने सर्वप्रथम शीर्षआसन, कुकुटआसन, चक्रआसन, हलआसन, श्रीकृष्णासन, पश्चिमोतानआसन, धर्नुआसन, सल्पआसन, डोल आसन, नटराज आसन, ताड़ासन, हनुमान आसन, वृक्षासन किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पर्यटन निगम हरियाणा के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणू शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह राही, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल योगी सहित सभी सदस्यों कोे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने मुख्य अतिथि डॉ. कमल गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॅा. गिरीश चौधरी ने सबका धन्यवाद किया।
इस मौके पर मौके पर डॉ. प्रतिमा गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रतनलाल बामणिया, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, वीरशांति स्वरुप, डॉ. वेद बैनीवाल, डॉ. भीम सैन, प्रदीप रातुसरिया, अध्यक्षा स्वर्णपरी संस्था सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, ओम बहल, कुलवंत राय बेनीवाल, श्याम बजाज, मक्खन सिंह ख्योंवाली, आदि मौजूद थे।
डेरा सच्चा सौदा में योग उत्सव का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के सत्संग पंडाल में योग उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट की चेयरपर्सन विपासना इंसां व सीनियर चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन के साथ बतौर मुख्यातिथि सिरसा के इंफोर्मेटिक अधिकारी संजय साहनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां ने नारा लगाकर की। दूसरी ओर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने हिमाचल में परिवार सहित योग किया। उन्होेंने परिवार के साथ योग का फोटो भी ट्विटर एकाउंट पर डाला। डॉ. बिजॉय इंसां, डॉ. मीना इंसां व अजय गोपलानी इंसां ने लोगों को एक साथ योग के आसन करवाए।
पंजुआना में मनाया योग दिवस
गांव पंजुआना में ग्राम पंचायत व एडवांस युवा क्लब की ओर से नेहरू युवा केंद्र के आह्वान पर योग शिविर लगाया गया, जिसमें ढाणी-400 से रविंद्र की ओर से विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनिल ढिढारिया व युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, लवकेश इन्सां, संजीव कंबोज, भगवान राम, सुरेंद्र शर्मा, लवप्रीत खैरेकां, नवीन सोनू, लभांशु, नीरज गौरव, सुरेंद्र तरूण, सनीश, दिनेश, बंसीलाल भी मौजूद रहे।
आईएमए ने मनाया योग दिवस
सिरसा। आईएमए सिरसा की ओर से आईएमए हाउस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक प्रवीण सहारण ने योग की अनेक क्रियाएं करवाई। आईएमए प्रधान के.के गोयल व डॉ. जीएस गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और गर्व की बात है कि इसका अनुसरण पूरा विश्व कर रहा है। इस अवसर पर काफी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे और उन्होंने योग करवाने पर प्रशिक्षक प्रवीण का आभार व्यक्त किया।
श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया योग शिविर
सिरसा। श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हनुमान मंदिर धर्मशाला अग्रसेन कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह योग शिविर 27 जून तक प्रतिदिन प्रात: छह से 7:30 बजे तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ करते हुए समाजसेवी एवं ठेकेदार राधेश्याम सिंगला ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य नरेंद्र योगी, कुलदीप जेई, गायत्री गुप्ता, सतबीर ने निरोग रहने की क्रियाएं सिखाई। इस अवसर पर पूर्ण जोशी, कपिल पारिक, संसार भूषण, विनोद जैन, वीर सिंह जेई, नरेश गुप्ता, रमेश कांटीवाल ने योगाचार्यों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
डबवाली में भी योग शिविर
डबवाली। उपमंडल स्तरीय समारोह स्थानीय ए-ब्लॉक अनाजमंडी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी संगीता तेत्रवाल मुख्यअतिथि थी। पतंजलि योग समिति के शिक्षकों ने योग क्रियाए करवाईं। जयमुनि गोयल को सम्मानित किया गया। तहसीलदार विजय मोहन, नायब तहसीलदार गोरीवाला महेंद्र सिंह, रोडवेज से धर्मपाल, बीईओ बलविंद्र सिंह भंगु, सचिव मार्केट कमेटी जसपाल मेहता, एसडीओ बिजली बोर्ड मोहनलाल सुथार, डॉ. लोकश्वर वधवा, डॉ जितेंद्र कुमार, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी सत्यवीर सिंह, मुख्य योग प्रशिक्षक सुशील टोनी आदि ने भाग लिया।
कालंावाली में पहली बार हुआ आयोजन
कालांवाली। प्रशासन द्वारा प्रथम बार उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पंतजलि योग सेवा समिति कालांवाली के सहयोग से डीएन कॉलेज के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम बिजेंद्र सिंह थे। योग शिक्षिक सूरत सिंह पूनिया,हीरा सिंह अरनेजा, रमेश कुमार व पूर्ण नागर सहित अनेक योग साधकों ने लोगों को योग, ध्यान, प्राणायाम भी करवाए। इस मौके पर पालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी, मार्केट कमेटी के सचिव मेजर सिंह सिधु,राजेंद्र देसूजोधा, नायब तहसीलदार रामचंद, पालिका एसआई अविनाश सिंगला, पालिका उपप्रधान मनीष जिंदल,थाना प्रभारी संदीप कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी मधु जैन, नगर पार्षद बोबी ठेकेदार, हरबंस सिंह, एएफएसओ नरेंद्र सरदाना, ऋषिकांत भाटिया, एसएमओ डॉ.भूषण गर्ग, रीडर धर्मपाल,प्रधानाचार्य हवा सिंह, शिवराज पटवारी, जंटा सिंह पटवारी, गुरलाल सिंह, पूर्ण नागर, संजीव जैन, रमेश खर्रा, मनोज कुमार, सोनू ,संजीव कुमार, विमला पुनिया, सरोज रानी, डॉ. मिनीक्षी अग्रवाल,कमलेश नागर, हरपाल कौर, मुरारी लाल, सुनील अहलावत, मदनलाल भाटिया, सौरभ, पंकज भाटिया उपस्थित थे।
फोटो:21एसआईआरपी:17: कालांवाली में बुधवार को आयोजित उपमडल स्तरीय योग दिवस समारोह में योग करते हुए साधक।
योग शिविर में उमडे़ साधक
ऐलनाबाद। शहर की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम प्रदीप दहिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। सर्व प्रथम शहर में योग के प्रति जागृति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सनातम धर्मशाला से चलकर चौ. देवीलाल चौक, गांधी चौक, ममेरां चौक , पंचमुखी चौक होती हुई अनाज मंडी पहुंची। मुख्यातिथि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पतंजली योग समिति के योग शिक्षक हेमराज सपरा ने साधकों को योग करवाया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पवन बेनीवाल,पालिका अध्यक्ष रविंद्र लढ़ा,डॉ.मदन जैन, योग शिक्षक हेमराज सपरा, डॉ. राजगोपाल बेनीवाल, आत्मा राम झोरड़, योग शिक्षिका निरज कटारिया, छिंद्र कौर, संजीव गर्ग,बीईओ राजेश चौहान, मास्टर जुगल किशोर मैहता,नरेश कटारिया सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंच-संरपच,अध्यापक उपस्थित रहे।
सुरेंद्र नेहरा की देखरेख में योग शिविर
सिरसा। चत्तरगढपट्टी स्थित इंडियन फायर अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड सिरसा के चेयरमैन सुरेंद्र नेहरा के मार्गदर्शन मेें आयोजित हुए इस शिविर में योग प्रशिक्षक संदीप सिंह ने योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। इस मौके पर सुशील कुमार, विक्रम कुमार, बलराम, अनिल कुमार,प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
योग साधना मंदिर में योग
सिरसा। पुरानी कचहरी रोड स्थित दिव्य योग साधना मंदिर में योगाचार्य बलबीर सिंह चौहान की देखरेख में योग शिविर का बुधवार सुबह समापन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर दिव्य योग साधना मंदिर समिति के संस्थापक सदस्य आरके भारद्वाज, सदस्य एवं प्रधान दीनानाथ नागपाल, पूर्व सरपंच एवं सदस्य सुभाष मेहता, वेद प्रकाश गोयल, लैक्चरार दर्शन नागपाल, सेवानिवृत्त कानूनगो भगीरथ कस्वां, जोगिंद्र पाल, अशोक खुराना, अमन चावला, महेंद्र कालड़ा, देवेंद्र ठठेरा, शादीलाल पटवारी, योगाचार्य विजय मराठा, रमेश सोनी व अमर सहित काफी संख्या में साधक मौजूद रहे।
------------------------------------------------------
बरसात ने डाला खलल, उडे़ तंबू भीगे मैट
सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन
फोटो:21एसआईआरपी:01:02:सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दीप प्रज्जवलित करते हुए अतिथिगण।
फोटो:21एसआईआरपी:03सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग करते हुए अधिकारी, भाजपा नेता और अन्य साधक।
फोटो:21एसआईआरपी:04: सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग करते हुए एसएसपी सतेंद्र गुप्ता और डीसी शरणदीप कौर बराड़।
फोटो:21एसआईआरपी:05:सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में डीसी शरणदीप कौर बराड को सम्मानित करते हुए सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता।
फोटो:21एसआईआरपी: 08:सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चचिया स्थित आश्रम में परिवारजनों के साथ योग करते हुए।
फोटो:21एसआईआरपी:19: सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया, सुरक्षा को लेकर हॉल की छत पर तैनात पुलिसकर्मी निगरानी रखते हुए।
फोटो:21एसआईआरपी:20:सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग करते हुए साधक।
फोटो:21एसआईआरपी:21:29:सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग करता नन्हा साधक।
फोटो:21एसआईआरपी:28:सिरसा में बुधवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग करते हुए सीपीएस कमल गुप्ता और अन्य।