फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे का दिखावा नहीं , हररोज धरने पर आए राजनैतिक दलों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा।
अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति का लघु सचिवालय में धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता विकल पचार ने की। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक पार्टियां धरनों पर दो घंटे जाकर किसानों का समर्थन कर रही है।
आंदोलनकारी किसानों को राजनैतिक दलों का यह रवैया स्वीकार नहीं है। राजनैतिक दल असल में किसान हितैषी हैं तो वे अपने पार्टी के कैडर को रोजाना दिनभर के लिए धरने पर भेजें। किसान नेता प्रकाश सिहाग ने कहा कि किसान आज खेतों की जगह सड़कों पर है। सरकार को चाहिए कि वो तुरंत स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारोें ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है, लेकिन हरियाणा सरकार मौन धारण किए बैठी है।
इस मौके पर किसान ख्यालीराम, भूप सिंह, कृष्ण ढाका, हरफूल श्योराण, धर्मपाल श्योरण, सुरेंद्र जोगीवाला, चिरंजी खिलेरी, जगदीश रूपावास, टेक चंद खिलेरी, हवा सिंह, जगदीश गोदारा, कृष्ण, विकास, बरासरी, सतबीर कड़वासरा, नेकीराम सिहाग मौजूद थे।

दो घंटे का दिखावा नहीं, दिनभर धरने पर रहें नेता: विकल
किसानों का धरना बुधवार को भी रहा जारी


फोटो: 21एसआईआरपी13:सिरसा में बुधवार को कर्ज माफी की मांग को लेकरलघुसचिवालय परिसर में धरना देते हुए किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें