फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सुरक्षा के लिए कड़ा पहरा, 650 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए करीब 650 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
15 अगस्त को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समारोह स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
होटल संचालकों को बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं देने की हिदायत दी गई है। ठहरने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही होटल और अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों, पंजाब और राजस्थान सीमा से लगते क्षेत्रों में विशेष नाके लगाए गए हैं। यहां वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें