सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ डबवाली ने 62.33 ग्राम अफीम के साथ कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पवन सिंह, पवन कुमार व भजन लाल निवासी रामपुरा बिश्नोईयां जिला सिरसा के रूप में हुई है।
प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ डबवाली से चौटाला रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान डबवाली कचहरी के मुख्य गेट के सामने पहुंचे तो सफेद रंग की कार गेट के सामने खड़ी थी। कार में तीन व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर कार चालक ने कार स्टार्ट कर जाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो गियर लीवर के पास एक लिफाफा बरामद हुआ। इसमें अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। संवाद