फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया आईवीएफ सेंटरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को नगर में संचालित आईवीएफ सेंटरों का निरीक्षण किया और पिछले दो साल का रिकॉर्ड जमा किया। रिकॉर्ड को डिजिटलाइज कर उसकी जांच की जाएगी। जांच का आधार लिंगानुपात रहेगा।
नगर में संचालित आईवीएफ सेंटरों के निरीक्षण को लेकर सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता की ओर से टीमों का गठन किया गया, जिसमें टीम एक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण और डॉ. बुधराम, टीम नंबर दो में डॉ. प्रमोद शर्मा और डॉ. राकेश कुमार, टीम नंबर तीन में डॉ. राजकुमार और डॉ. संदीप कुमार जबकि टीम नंबर चार में डॉ. गौरव भाटी और डॉ. गरिमा मेहता को शामिल किया गया। बाद में चारों टीमों ने सेंटरों पर जाकर रिकॉर्ड तलब किया। इस दौरान आईवीएफ सेंटरों को चलाने के लिए तय मापदंडों की जांच की गई। बाद में चारों टीमों ने इन सेंटरों का पिछले दो साल का रिकॉर्ड लिया। अब रिकार्ड को डिजिटलाइज कर उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इन सेंटरों की हुई जांच
डॉ. वीरेश भूषण और डॉ. बुधराम की टीम नंबर एक ने एपेक्स अस्पताल, टीम नंबर दो ने बंसल आईवीएफ सेंटर, टीम नंबर तीन ने तलवार आईवीएफ सेंटर तथा टीम नंबर चार ने खुराना आईवीएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान आईवीएफ सेंटर से संबंधित नियमों की बारीकी से जांच की गई। जरूरी उपकरणों के स्तर को भी जांचा गया। निरीक्षण के बाद टीम इन सेंटरों पर दो साल में आईवीएफ केसों का डाटा साथ लेकर आई। अब इस रिकार्ड के आधार पर आईवीएफ तकनीक के जरिये पैदा हुए बच्चों और उनकी सेहत संबंधी जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन


लिंगानुपात की जांच पर रहेगा फोकस
स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने नगर के चारों आईवीएफ सेंटरों का निरीक्षण किया है। रिकॉर्ड को टीमें साथ लेकर आई है। रिकॉर्ड का एनालिसिस किया जाएगा। लिंगानुपात की जांच पर अधिक फोकस रहेगा।
-डॉ.गोबिंद गुप्ता, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें