शहर के पार्षदों की पिछले काफी समय से नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग अब पूरी होने वाली है। क्योंकि जिला नगर आयुक्त ने शहर में स्ट्रीट लाइट्स के नए प्वाइंट्स लगाने की मुख्यालय को डिमांड भेजी है। नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने कुछ दिनों पहले सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां और कालांवाली उपमंडल का दौरा किया था। इस दौरान पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स की समस्या को उनके सामने रखा। जिस पर जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद सिरसा व अन्य नगर पालिका के सचिव को डिमांड बनाकर भेजने के निर्देश दिए। सिरसा नगर परिषद का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है।
नगर परिषद सिरसा ने शहर में कालोनियों में करीब 6 हजार स्ट्रीट लाइट्स लगेगी। इसके लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। जानकारी अनुसार शहर में हुडा सेक्टर, ए,बी,सी,ई और एफ ब्लॉक में नई स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी। शहर में हुडा सेक्टर, ए,बी,सी,ई और एफ ब्लॉक नगर परिषद को सौंपे गए हैं। इनके रख रखाव की जिम्मेदारी अब नगर परिषद के पास है। इन क्षेत्रों के पार्षदों ने कई बार नगर परिषद को नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने की मांग की थी। अब इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स लगाने के लिए नगर परिषद सिरसा से मुख्यालय को 6 हजार स्ट्रीट लाइट्स की डिमांड भेजी है। नए स्ट्रीट लाइट्स प्वाइंट पर एलईडी को ऑन ऑफ करने के टाइमर भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने नई स्ट्रीट एलईडी की लाइट्स को लेकर बिजली निगम को लोड बनाने के लिए भी पत्र लिखा है, ताकि एलईडी लगने के बाद लोड बढ़ेगा, इसलिए लोड बढ़ाया जाए।
18 से लेकर 200 वाट्स क्षमता की लगेगी एलईडी
सिरसा नगर परिषद ने 18 से 25 वाट्स एलईडी की दो हजार, 35 से 40 वाट्स एलईडी दो हजार, 70 से 72 वाट्स एलईडी 855,90 से 110 वाट्स एलईडी की 900, 190 से 200 वाट्स एलईडी 245, 150पोल, 30 हाईमास्ट लाइट्स की डिमांड मुख्यालय भेजी है। करीब 6 हजार स्ट्रीट एलईडी बनती है। करीब 190 स्विचिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इससे पहले करीब एक वर्ष पहले शहर में पुरानी स्ट्रीट लाइट्स को बदल कर एलईडी लाइट्स लगाई गई थी, तब करीब 7500 एलईडी बदली गई थी। हालांकि इस टेंडर को लेकर कुछ पार्षदों ने घपलेबाजी के भी आरोप लगाए थे।
कोट्स
जिले की पांचों शहरों में एलईडी लगाने की डिमांड मुख्यालय को भेज दी है। जैसे ही एलईडी आ जाएंगी, काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- संगीता तेतरवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।