फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुनाफे का झांसा देकर 5.26 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में राजस्थान के सीकर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार को किया। आरोपी इरफान अली सीकर, राजस्थान का रहने वाला है।
साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि बरनाला रोड निवासी तविन्द्र सिंह ने शिकायत दी थी कि उसे कंचन नामक युवती ने इंस्टीट्यूशन अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जहां लोग भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे।
विज्ञापन

शुरुआत में साइबर ठगों ने छोटे-छोटे टास्क पूरे करवाकर पीड़ित का विश्वास जीता और शुरुआती निवेश पर दोगुनी राशि वापस भेज दी। इसके बाद अधिक मुनाफे का झांसा देकर बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। लालच में आकर पीड़ित ने 5 लाख 26 हजार 200 रुपये ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो वह बंद मिला। तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी इरफान अली को सीकर से गिरफ्तार लिया। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें