फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का वीजा लगवाने के लिए दुकान के गल्ले में रखे 52 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सामान लेने के बहाने से एक युवक दुकान के गल्ले से लेकर 52,700 रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद दुकानदार ने गल्ला संभाला तो उसे चोरी का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मदनलाल निवासी जीटीएम कॉलोनी ने बताया कि उसकी फ्रेंडस कॉलोनी में सतगुरु ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक आया और रुमाल मांगा। उसने रुमाल दे दिया। युवक ने 100 रुपये का नोट दिया। जिस पर उसने 30 रुपये रुमाल की कीमत काटकर 70 रुपये लौटा दिए। युवक कहने लगा कि उसे और सामान चाहिए। जिस पर वह युवक के बताए अनुसार सामान निकालने लगा। सामान निकालने के दौरान ही युवक ने गल्ले में रखे 52,700 रुपये निकाल लिए। सामान निकलवाकर युवक बोला कि आप बिल बनाकर सामान पैक कर दो वह गाड़ी लेकर आता है। इतना कहकर वह चला गया। कुछ देर में दुकानदार का बेटा दुकान पर आया कुछ काम के लिए पिता से पैसे मांगे। उसने जैसे ही गल्ला खोला तो वहां से राशि गायब मिली। जिस पर उसका शक सीधा सामान निकलवाने वाले व्यक्ति पर गया। उसने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें