फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन मजदूर दो बोरो में तीन हजार छात्रवृति के फार्म लेकर पहुंचे लघु सचिवालय, आन लाइन प्रकिया का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। गुरुवार को भवन निर्माण मजदूरों ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने छात्रवृत्ति के आवेदन आफ लाइन न लेने पर विरोध जताया। कर्मचारी नेता विजय ढूकड़ा ने बताया कि मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। क्योंकि सरकार ने आवेदन आफ लाइन की बजाए आन लाइन लेने शुरू कर दिए हैं। लेकिन जब श्रम विभाग के कार्यालय में जाते हैं तो विभाग की वेबसाइट काम नहीं करती।
मजदूरों से ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम सतीश कुमार आए। उन्होंने उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि वे इस संबंध में श्रम विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हैं। जैसे ही वे जाने लगे तो कर्मचारी नेता विजय ढूूकड़ा और मजदूरों ने उन्हें दो बोरे में करीब तीन हजार छात्रवृत्ति के फार्म अपने साथ ही कार्यालय ले जाने के लिए कहा। लेकिन वे मना कर गए। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे जिला कार्यालय में बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे। इसके बाद कर्मचारी नेता विजय ढूकड़ा ने बताया कि वे अपने साथ ऐलनाबाद और रानियां ब्लाक के मजदूरों द्वारा औजार लेने के आवेदन, मजदूरों के बच्चों को छात्रवृत्ति के आवेदन लेकर आए हैं। ये फार्म 31 दिसंबर 2018 तक जमा होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के बच्चों को आन लाइन आवेदन जमा करवाने के लिए विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता है। लेकिन कार्यालय में वेबसाइट बंद है। उन्होंने बताया कि 2017 में सरकार ने आन लाइन आवेदन जमा करवाए थे। इसके बाद इसे ऑफ लाइन लेने शुरू कर दिए। बच्चों ने आवेदन फार्म आफ लाइन जमा करवा दिए। लेकिन 26 दिसंबर 2018 को सरकार ने आदेश कर दिए कि अब आन लाइन लिए जाएंगे। ऑफ लाइन आवेदनों पर मजदूरों ने खर्चा किया है। लेकिन श्रम विभाग ऑफ लाइन आवेदन नहीं ले रहे। जो गलत है। इसलिए उनकी मांग है कि आन लाइन के साथ ऑफ लाइन आवेदन भी लिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें