डॉ. वेद बेनीवाल हरियाणा स्टेट मेडिकल कॉउंसिल के सदस्य मनोनीत
सिरसा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने हरियाणा सरकार की अनुशंसा पर डॉ. वेद बेनीवाल को हरियाणा स्टेट काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिरसा भाजपा की तरफ से आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि डॉ. वेद बेनीवाल पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष व संरक्षक भी रहे हैं और वर्तमान में आईएमए हरियाणा की सलाहकार समिति के अध्यक्ष हैं। हरियाणा प्रदेश भाजपा में भी डॉ. वेद बेनीवाल प्रदेश संयोजक के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. वेद बेनीवाल की नियुक्ति पर शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातुसरिया, विजय वधवा, राजेंद्र देसूजोधा, कंवरजीत सिंह चहल एडवोकेट, विरेंद्र सिंह तिन्ना, कपिल सोनी एडवोकेट, जगत कक्कड़, तरुण गुलाटी, नीरज बांसल, हनुमान कुंडू, प्रहलाद राय मीना, मुकेश मेहता, राजेंद्र लोहिया, कृष्ण मेहता सरकार का आभार व्यक्त किया है।