फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति सिरसा के 50 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए किए गए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन (संशोधन) नियम 2021 की हिदायतों और डीसी अनीश यादव के आदेशानुसार पंचायत समिति सिरसा के वार्डों को आरक्षित किया गया। वार्डों का आरक्षण एसडीएम जयवीर यादव की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रवि बागड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसडीएम जयवीर यादव ने बताया कि पंचायत समिति सिरसा के 30 वार्डों में से 50 प्रतिशत वार्डों का आरक्षण महिलाओं के लिए किया गया। कुल 30 वार्डों में से 18 वार्ड अनारक्षित तथा 10 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए व दो वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किए गए। इसी प्रकार पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें से अनारक्षित महिलाओं के लिए आठ वार्ड, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए पांच वार्ड व पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए दो वार्ड सम-विषम के आधार पर आरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग %क के लिए दो वार्ड आरक्षित करने के लिए ड्रा ऑफ लॉट निकाला गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 1, 4, 6, 8, 11, 13, 18, 22, 26 व 29 पुरुषों के लिए तथा वार्ड नंबर 3, 5, 7, 10, 15, 21, 25 व 27 महिलाओं के लिए अनारक्षित वार्ड घोषित किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 2, 14, 17, 20 व 24 अनुसूचित जाति पुरुषों के लिए तथा वार्ड नंबर 9, 16, 19, 23 व 28 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 12 व 30 पिछड़ी जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें