फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस स्टैंड पर व्यक्ति की जेब काट निकाले 50 हजार रुपये

Fri, 31 May 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बस में चढ़ते समय एक व्यक्ति की जेब काट 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित शख्स बैंक से रुपये निकलवाकर लाया था। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भरत सिंह निवासी गांव रामपुरा ढिल्लो ने बताया कि 29 मई को वह सिरसा आया था और कॉआपरेटिव बैंक से 60 हजार रुपये निकलवाकर आया था। इनमें से 5 हजार रुपये उसने अपने जानकारी में रामकुमार को दे दिए। बाकी 55 हजार में से 5 हजार रुपये अलग कुर्ते की जेब में रख लिए और 50 हजार की गड्डी दूसरी जेब में थी। शाम को करीब साढ़े 5 बजे जब वह बस अड्डे पर अपने गांव की बस में चढ़ने लगा तो किसी ने उसके कुर्ते की जेब काटकर 50 हजार रुपये चुरा लिए। घर पहुंचने पर उसको इसका आभास हुआ। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में भरत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें