सिरसा। जिला सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग केंद्र और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में परशुराम चौक के पास दो दुकानों से करीब 50 ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए। दो सदस्यीय टीम ने पुलिस फोर्स के साथ यह कार्रवाई की। टीम ने दुकानदारों को इन सिलिंडर को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑक्सीजन एजेंसी में भेजने के निर्देश दिए।
केंद्र के असिस्टेंट डायरेक्टर गुरप्रताप सिंह के नेतृत्व में ड्रग विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को परशुराम चौक पर ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने वाले दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक दुकान से टीम को करीब 20 ऑक्सीजन सिलिंडर मिले। इसमें से दस भरे थे। टीम ने सिलिंडर जब्त कर लिए। इसके बाद टीम ने दूसरी दुकान की जांच की तो वहां पर करीब 30 खाली सिलिंडर बरामद हुए। टीम ने उन्हें भी कब्जे में लेकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी के पास भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कोई भी दुकानदार खाली सिलिंडर अपने पास नहीं रखेगा। साथ ही यदि किसी दुकानदार या मैकेनिक के पास ऑक्सीनज सिलिंडर है तो वह उसकी प्रयोग वाणिज्य गतिविधियों में नहीं सकता। बतां दे कि मंगलवार को भी टीम ने शहर के डबवाली रोड पर पांच दुकानों पर चेकिंग करके सिलिंडर बरामद किए थे।