फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अश्लील हरकत के दोषी बुजुर्ग को 5 साल कैद

Fri, 20 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत के मामले में फैसला सुनाया है। 55 वर्षीय सोमा राम को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा दी गई। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
सदर थाना पुलिस ने 27 फरवरी 2023 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वीरवार को न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने यह फैसला सुनाया। बच्ची की मौसी ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2023 को सुबह करीब नौ बजे एक महिला ने सूचना दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सोमा राम उसकी छोटी बहन की बेटी को अपने घर ले गया था। सूचना मिलते ही मौसी अपनी ननद और देवर के साथ सोमा राम के घर पहुंची। वहां उन्होंने सोमा राम को चारपाई पर निर्वस्त्र देखा। बच्ची पास में रो रही थी।
विज्ञापन

परिजनों को देखकर सोमा राम मौके से भाग गया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे 12 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया।
वीरवार को सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता अमित मेहता ने कोर्ट से कहा कि अभियुक्त पीड़ित को गलत इरादे से घर ले गया था और पीड़िता के सामने नग्न अवस्था में था। अधिवक्ता ने सख्त सजा की मांग की। इसके बाद न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने सोमा राम को पांच साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें