संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव नटार निवासी अशोक कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था। इस मामले में वांछित आरोपी पूर्ण चंद कंबोज पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के अनुसार, पूर्ण चंद कंबोज पर छह जून को थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। आरोपी के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छिपे होने की संभावना है। इन चार राज्यों में पुलिस उसकी तलाश तेज कर रही है। एसपी ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।