फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकानदार पर हमला करने के मामले पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 पुलिस की हिरासत में पांचों आरोपी। पुलिस 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की डॉ. इंद्रजीत वाली गली में दुकानदार रमेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में खुलासा हुआ था कि यह हमला रमेश की होने वाली पत्नी के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था।
रमेश की मां बाबी कौर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रमेश कुमार अविवाहित है। वह पिछले दो वर्षों से डबवाली रोड पर दुबई कार एक्सेसरीज नाम से गाड़ियों की लेमिनेशन की दुकान चलाता है। रमेश का पड़ोस में रहने वाली युवती मुस्कान से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और अक्तूबर 2026 में उनकी शादी भी तय हो गई थी। बाबी कौर के अनुसार, मुस्कान का भाई प्रिंस इस रिश्ते के खिलाफ था। प्रिंस ने रमेश पर शादी का रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
27 जुलाई की रात करीब आठ बजे प्रिंस अपने सात-आठ साथियों के साथ रमेश की दुकान में घुस गया। आरोपियों ने हॉकी, डंडों और तेजधार हथियारों से रमेश पर हमला किया। प्रिंस ने दातर से रमेश की गर्दन पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस ने प्रिंस, विजय कुमार उर्फ काला, निखिल, जसकरण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी सिरसा के विभिन्न मोहल्लों और गांव अलीकां के निवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें