फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वच्छ सिरसा के संकल्प को गति देगी 4.5 किलोमीटर की साइकिल रैली

Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में साइकिल पर लोगों को जागरूक करते जिला नगर आयुक्त। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को साफ-सफाई के अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से जिला नगर आयुक्त के नेतृत्व में 17 जून को साढ़े चार किलोमीटर लंबी स्वच्छता साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होकर स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण का संदेश देंगे। हालांकि जिला नगर आयुक्त सुबह साइकिल पर शहर की स्वच्छता के हालातों का जायजा लेते है और लोगों को जागरूक करते हैं।
विज्ञापन


इस रैली को लेकर प्लानिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। रैली की शुरूआत लघु सचिवालय परिसर से होगी और बरनाला रोड, बस स्टैंड, आंबेडकर चौक से होते हुए बाजारों के बीच से यह रैली जनता भवन रोड पर पहुंचेगी। रैली का समापन नेहरु पार्क में जागरूकता कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है।
नगर परिषद प्रशासन अपनी ओर से पहली बार इस तरह की स्वच्छता रैली निकालने जा रहा है, जो लोगों को स्वच्छता से जोड़ने का एक सकारात्मक संदेश है। इसके माध्यम से लोगों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
स्वच्छता के संदेश देते हुए नजर आए अधिकारी व कर्मचारी
रैली के दौरान प्रतिभागी विभिन्न स्वच्छता संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर चलेंगे। “स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक”, “कचरा मुक्त सिरसा” और “सफाई अपनाएं, बीमारी भगाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों का मानना है कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और लोगों की भागीदारी बढ़ती है।

इन पर होगा मुख्य फोकस
- गीला कूडा व सूखा कूड़ा अलग अलग करें।
- घरों व दुकानों में नीला हरा डस्टबिन जरूर होना चाहिए।
- रेहड़ी व फडी वाले भी गीले व सूखे कूड़े के लिए डस्टबिन लगाए।
- लोग खुले में कचरा न डाले।
- कचरे को आग न लगाए।
- डोर टू डोर आने वाली गाड़ी में ही कचरा डाले।
- बेसहारा पशुओं को खुले या सड़कों पर हरा चारा न डाले।
- लोग अपने आसपास सफाई रखें और सभी को जागरूक करें।


शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए स्वच्छता साइकिल रैली निकाली जाएगी। हमारा मकसद लोगों को स्वच्छता के साथ जोड़ना है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी हैं। इसकी तैयारियां जारी है। लोगों में अपने शहर की सफाई के प्रति जिम्मेदारी होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र बैनीवाल। जिला नगर आयुक्त ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें