फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू खर्च करेगा डेवल्पमेंट पर 1 करोड़ 49 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीएलयू के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़ 49 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सीडीएलयू प्रशासन विश्वविद्यालय के विकास कार्यों पर करीब एक करोड़ 49 लाख रुपये खर्च करेगा। विकास कार्यों के तहत सीडीएलयू में संगीत, कंप्यूटर, बायोटेक्नालॉजी, जियोलॉजी, विभागों के छात्रों के शोध के लिए करीब 35 लाख रुपये की लागत से लैब का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रिसर्च एक्टिविटी पर करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे। लड़कियों और लड़कों के हास्टल में इंवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कांफ्रेंस और सेमिनार पर करीब 13 लाख रुपये खर्च होंगे। आईसीटी डेवल्पमेंट पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीडीएलयू करीब एक करोड़ रुपये 49 लाख रुपये बजट में से कल्चर गतिविधियां, कैरियर एंड काउंसिलिंग पर खर्च करेगा। सीडीएलयू के कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच का कहना है कि विश्वविद्यालय में कुछ विभागों में नहीं प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी। इस फंड से लड़कियों व लड़कों के हास्टल में इंवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें