फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जुलाई को चस्पा की जाएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जुलाई को चस्पा की जाएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा में पहले दौर की दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शनिवार को दूसरी मेरिट लिस्ट चस्पा की जानी थी। लेकिन कुछ त्रुटियों के कारण लिस्ट नहीं बन पाई। अब 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। प्राचार्य डा. प्रेम कंबोज ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के पहले दौर में अधिकतर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। कुछ सीटें खाली रह गई हैं। वहीं डा. विवेक गोयल ने बताया कि दूसरे दौर की प्रक्रिया के लिए शनिवार को लिस्ट चस्पा की जानी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से लिस्ट तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। इसके लिए 9 व 10 जुलाई को वह विद्यार्थी, जिन्होंने अपने डॉक्यूमेंट को वेरीफाई नहीं करवाया है। वह इन तिथियों को अपने कागजों की वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। प्रथम मेरिट लिस्ट के बाद बचे हुए सभी लोग सोमवार व मंगलवार तक अपने दस्तावेजों को सत्यापित अवश्य करवा लें और जो करवा चुके हैं। वे भी दोबारा से यहां आकर चेक करवा लें। ताकि गलती की गुंजाइश न रहे। इसके साथ-साथ एमए प्रथम वर्ष के लिए फार्म भरने की तारीख 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अभी तक कुछ विश्वविद्यालयों में फाइनल वर्ष का रिजल्ट नहीं आया है। जिसके परिणाम स्वरुप बच्चों की मेरिट नहीं बन सकती थी। रविवार को भी दाखिला प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में ये है दाखिले का ब्यौरा:
कोर्स, कुल सीटें, भरी गई सीटें खाली सीटें
बीएससी मेडिकल, 160 108 52
बीएससी नॉन मेडिकल 240 188 52
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80 46 34
बीकॉम, 240 153 87
बीए, 1120 743 377
बीए सांयकालीन 240 13, 227
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें