फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला
विज्ञापन

सिरसा (ब्यूरो)। गांव धर्मपुरा में जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने घर लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। पहले उसे कालांवाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती नत्थुराम ने बताया कि वह खेती करता है। उसने बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उनका कई बार झगड़ा हो चुका है, कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार सांय को वह घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

-----------------------------
दो बाइक भिड़े, दो युवक घायल
सिरसा। रानियां रोड पर शनिवार रात को दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती खैरेकां निवासी मोहित ने बताया कि वह रानियां रोड पर ही स्थित एक दुकान पर काम करता है। रात्रि को वह दुकान से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार की उसके बाइक से टक्कर हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार रानियां गेट निवासी सोनू ने बताया कि वह रानियां रोड पर दुकान से सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें