फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले से हिसार जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 414 बसें रहेंगी उपलब्ध

विज्ञापन
बस स्टैंड पर सीईटी परीक्षा को लेकर बनाया हुआ हेल्प डेस्क
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से 558 से ज्यादा बसों की व्यवस्था की गई है। जिले के जो परीक्षार्थी हिसार परीक्षा देंगे, उनके लिए फिलहाल 414 बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


हिसार में परीक्षा के उपरांत सिरसा के लिए ये बसें पुलिस लाइन हिसार से ही रवाना होंगी, जो कलस्टर-रूट अनुसार परीक्षार्थियों को गंतव्य तक छोड़ेंगी। आपातकालीन स्थिति में अन्य विकल्प का भी इंतजाम रहेगा। पूरे जिले को नौ कलस्टरों में बांटते हुए रूट निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों पर दोनों शिफ्टों व दूरी के अनुसार सुबह व शाम के सत्र के लिए अलग-अलग समय पर बसें रवाना होंगी। सिरसा से हिसार जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की परिवहन संबंधी पूछताछ के लिए सिरसा बस स्टैंड में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

पूछताछ नंबर व हेल्पलाइन नंबर किए जारी

रोडवेज प्रबंधन की ओर से सिरसा में पूछताछ नंबर/ हेल्पलाइन नंबर 01666-220866 और डबवाली बस स्टैंड के पूछताछ नंबर 01668-226115 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हिसार जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सिरसा बस स्टैंड पर एक से छह नंबर काउंटर आरक्षित किए गए हैं। संस्थान प्रबंधक रत्नलाल ओवरऑल इंचार्ज होंगे, जिनका मोबाइल नंबर 98136-49433 है। सीईटी के लिए बस सुविधा के लिए बनाए गए पोर्टल पर उपलब्ध निकटतम पिकअप प्वाइंट अनुसार ये कलस्टर-रूट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


25 जुलाई शाम से शुरू हो जाएगी व्यवस्था

सिरसा डिपो महाप्रबंधक अनीत कुमार यादव ने बताया कि सीईटी के लिए जिले के परीक्षार्थियों और अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए व्यापक स्तर पर परिवहन व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की परीक्षार्थी को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कलस्टर अनुसार, बसें 25 जुलाई की रात तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएंगी।

ये रहेगा रूट

रूट नंबर एक : सिरसा से हिसार
सिरसा से हिसार के लिए बस स्टैंड सिरसा से बस चलेगी, जो डिंग रोड, भावदीन, कोटली मोड, डिंग रोड से होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह चार से पांच बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह आठ बजे से सवा नौ बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर नंदलाल को लगाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 94165-31139 है और सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के मोबाइल नंबर 95186-80925 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर दो : ऐलनाबाद से हिसार
ऐलनाबाद से हिसार के लिए बस स्टैंड ऐलनाबाद से बस चलेगी, जो मल्लेकां, माधोसिंघाना बस स्टैंड से होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.30 बजे से 3.45 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह आठ से 8.45 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर कृष्ण को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94601-91211 है और कुलविंद्र के मोबाइल नंबर 94164-33228 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर तीन : डबवाली से हिसार
डबवाली से हिसार के लिए बस स्टैंड डबवाली से बस चलेगी, जो पन्नीवाला मोटा-ओढां बस स्टैंड से होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.30 बजे से 3.45 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात से 7.45 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर गजानंद को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94667-33958 है और सब इंस्पेक्टर रणबीर के मोबाइल नंबर 93063-03332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर चार : चोपटा से हिसार
चोपटा से हिसार के लिए बस स्टैंड चौपटा से बस चलेगी, जो पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 4.30 बजे से पांच बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह आठ से नौ बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर मदनलाल को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94167-27925 है और सुरेंद्र के मोबाइल नंबर 94161-49001 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर पांच : जमाल से हिसार
जमाल से हिसार के लिए जमाल से बस चलेगी, जो गुढियाखेड़ा-ढुकड़ा बस स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.50 बजे से 4.15 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात बजे से 8.15 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94164-90040 है और मक्खन लाल के मोबाइल नंबर 97290-69495 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर छह : बणी से हिसार
बणी से हिसार के लिए अस्थाई बस स्टैंड बणी से बस चलेगी, जो रानियां बस स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.30 बजे से 3.45 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात बजे से 7.45 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर रमेश कुमार को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 98134-75921 है और लाधु राम के मोबाइल नंबर 94163-37111 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर सात : चौटाला से हिसार
चौटाला से हिसार के लिए बस स्टैंड चौटाला से बस चलेगी, जो गांव गंगा, बिज्जुवाली, रिसालियाखेड़ा, बनवाला, घुकांवाली बस स्टैंड व दूसरे रूट अनुसार गोरीवाला से रत्ताखेड़ा, नुहियांवाली से घुकांवाली होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह तीन बजे से 3.15 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात बजे से 7.15 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दलीप को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 98129-78492 है और अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 94676-53162 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर आठ : केहरवाला से हिसार
केहरवाला से हिसार के लिए राजकीय स्कूल केहरवाला के पास से बस चलेगी, जो गांव चक्कां, खारियां होते हुए बस स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.30 बजे से 3.45 बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात बजे से 7.15 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर नेकीराम को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94660-90722 है और केवल सिंह के मोबाइल नंबर 94165-30866 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
रूट नंबर नौ : कालांवाली से हिसार
कालांवाली से हिसार के लिए बस स्टैंड कालांवाली के पास से बस चलेगी, जो पुलिस लाइन हिसार पहुंचेगी। इस रूट के हिसाब से सुबह के सत्र के परीक्षार्थियों को सुबह 3.30 बजे से चार बजे के बीच निकटतम स्थान पर पहुंचना होगा। वहीं शाम के सत्र के विद्यार्थियों को सुबह सात बजे से 7.45 बजे के बीच पिकअप प्वाइंट पर पहुंचना होगा। परिवहन विभाग की ओर से इस रूट का इंचार्ज इंस्पेक्टर रणबीर को लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94162-11370 है और राम करण के मोबाइल नंबर 70158-84191 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें