फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाज कल्याण विभाग कार्यालय में दो लोगों की जेब से 40 हजार रुपये चोरी

Mon, 03 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






सिरसा। जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय में सोमवार को जेब कतरों ने दो लोगों को निशाना बनाते हुए 40 हजार 500 रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव रामपुरा ढिल्लों निवासी दरिया सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पेंशन संबंधी कार्य के लिए जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय सिरसा पहुंचा था। इसी दौरान उसकी जेब से 39 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय और उसी कमरे में गांव पक्का कमाल निवासी गुरदास सिंह की जेब से भी 1500 रुपये चोरी हो गए। दोनों घटनाएं एक ही समय व स्थान पर होने से जेब कतरे की सक्रियता की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी रमणदीप कौर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें