फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 4 लाख रुपये

Wed, 23 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवती से चार लाख रुपये की ठगी हो गई। डिंग थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर पराब वीजा डॉट कॉम कंसल्टेंसी कंपनी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बी निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि 12 जून 2023 को वह अपनी बेटी रितु बाला का ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा लगवाने के लिए अमृतसर के साहिबजादा सेक्टर 61 में स्थित पराब वीजा डॉट कॉम कंस्लटेंसी कंपनी के ऑफिस गया था। महेंद्र कुमार का कहना है कि उसी दिन कंपनी के कर्मचारियों ने उसे वीजा की पूरी प्रक्रिया समझाई और विश्वास के लिए एग्रीमेंट किया। स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए 15 लाख रुपए में डील हुई। डील के अनुसार यह राशि दो किस्तों में देनी थी। महेंद्र का कहना है कि उसने चार लाख रुपये की पहली किस्त दे दी और 11 लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने थे।
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी ने उसे यह भी बताया कि यदि वीजा नहीं आता है, तो कुछ कटौती के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। कुछ समय बीत जाने के बाद आरोपी ने बताया कि रितु का वीजा अस्वीकृत हो गया है। महेंद्र ने वीजा अस्वीकृत होने का कारण पूछा कि लेकिन कर्मचारी ने नहीं बताया। इसके बाद महेंद्र ने चार लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने कुछ दिनों का समय मांगा।
विज्ञापन

महेंद्र का कहना है कि उसने कंपनी के कर्मचारी को फोन किया तो उसने पैसे देने के बजाय कहा कि हम पैसे खा गए, अगर ऑफिस में आया तो झूठे केस में फंसा देंगे। इससे वह डर गया। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें