फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेट्रोल पंप लूट में नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। देसूजोधा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौकी देसूजोधा और सीआईए स्टाफ डबवाली की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान खुशप्रीत सिंह उर्फ खुशी, जगसीर सिंह उर्फ काली और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे नकाबपोश हथियारबंद बदमाश जोगेवाला-देसूजोधा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। आरोपियों ने वहां के कर्मचारी को डराया। उन्होंने 51,130 रुपये की नकदी लूट ली और भाग निकले।
विज्ञापन


लूट की रकम के बार में की जा रही पूछताछ
पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों पर लगातार काम किया। इसके बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल साधनों और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें