फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर हमला करने वाले चार आरोपी दबोचे

Sun, 28 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। चौकी गोरीवाला पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, पृथ्वी सिंह और सुखदीप सिंह हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और डंडे भी बरामद किए हैं।

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि 24 जून को गांव गंगा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें