फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, कम वोल्टेज, कटौती ने रुलाया

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बाजार में लगे ट्रांसफार्मर की फोटो
विज्ञापन
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लग रहे है अघोषित कट, बारिश कम होने के कारण बढ़ी समस्या, सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे है मैसेज
विज्ञापन

फोटो 38,39,40
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लगातार गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है। रविवार को जिले का तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 बना हुआ है। रात्रि के तापमान में उछाल का असर अब दिखने लगा है। कम वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की के कारण बार-बार कट लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वोल्टेज 140 से 160 के बीच पहुंच रहा है। इसी तरह के हालात शहरी क्षेत्र में भी बने हुए हैं।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ रात के समय भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले में बिजली की खपत लगभग एक करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर लगातार दबाव में हैं। उनके गर्म होने की स्थिति बन रही है। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों को खराबी से बचाने के लिए एहतियातन फीडरों पर अस्थायी कट लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली गुल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घरेलू उपकरणों को नुकसान का खतरा

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वोल्टेज में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में पंखे और कूलर की गति कम होने से गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर बिजली कटौती को लेकर लगातार मैसेज वायरल हो रहे हैं। इनमें उपभोक्ता अपनी नाराजगी और परेशानी साझा कर रहे हैं। वहीं, बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव इतना अधिक है कि ट्रांसफार्मर ‘हॉफ’ होने जैसी स्थिति में पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि लोड को नियंत्रित नहीं किया गया तो ट्रांसफार्मर फेल होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

सोशल मीडिया पर मैसेज डाल लोगों को करवाया अवगत
गर्मी बढ़ने और वोल्टेज कम होने की समस्या को लेकर दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर लोगों से अपील की गई है। शहर के मौअजिज लोग भी इस मैसेज को आगे से आगे शेयर कर रहे हैं ताकि लोगों को मौजूदा हालात के बारे में पता रहे। मैसेज के माध्यम से अवगत करवाया जा रहा है कि बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। मौसम गर्म होने से फीडरों व ट्रांसफार्मर पर दबाव ज्यादा है। आपूर्ति प्रभावित होने की सूरत में शिकायत करने पर समय लग सकता है। इसलिए धैर्य बनाए रखें।
बारिश व मौसम में बदलाव से मिलेगी राहत
मानसून का सीजन चल रहा है लेकिन अब तक बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ गया है। बिजली आपूर्ति पर लोड भी बढ़ा है। वहीं, धान की बिजाई का सीजन होने के कारण बिजाई के टयूबवेल कनेक्शनों पर बिजली सप्लाई देनी जरूरी है ताकि किसान अपनी फसल को पानी दे सकें। इसलिए बारिश ही महज जरिया है कि बिजली का लोड कम हो सके। किसानों का कहना है कि मोटर और सिंचाई उपकरणों पर असर पड़ रहा है। इससे फसल की देखभाल में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

कोट्स
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ गया है। बारिश कम होने के कारण यह दिक्कत आई है। बिजली की पूर्ण उपलब्धता पीछे से नहीं आ रही है। इसलिए वोल्टेज कम हो रहा है। फीडरों व ट्रांसफार्मरों पर तीन-चार दिनों से लोड बढ़ गया है। इसलिए जरूरत के अनुसार कट लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली संबंधी दिक्कत न आए।
-धीरज कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें