फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट लेवल 2 में 3911 व लेवल 1 में 2079 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, दोनों में 504 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
अभ्यर्थी के पास ब्लैक पैन ना होने के चलते पैन लेने के लिए पैसे देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्म? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को दो चरणों में संपन्न हुई। लेवल 2 की परीक्षा में 3911 व लेवल 1 की परीक्षा में 2079 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों को परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें केंद्र में दो घंटे 10 मिनट पूर्व एंट्री शुरू करवा दी गई। ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, आइरिस, बायोमीट्रिक डाटा कैप्चरिंग अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें। परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। वहीं केंद्रों में तैनात पुलिसकर्मी व वॉलिंटियर बिना मास्क पहने ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

लेवल 2 की परीक्षा के सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक 14 परीक्षा केंद्रों पर 4227 अभ्यर्थी पहुंचने थे, परीक्षा के दौरान 3911 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 188 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी शिफ्ट की लेवल 1 की परीक्षा 8 केंद्रों पर दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे खत्म हुई, कुल 2267 अभ्यर्थियों में से 2079 अभ्यर्थी ने उपस्थिति दर्ज करवाई और 316 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरे दिन भी अभ्यर्थी गहने व बिना मास्क के केंद्रों पर पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बिना मास्क के एंट्री नहीं करने दी गई। परीक्षा को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम दिखे।
हाथों में धागे, चूड़ियां व नोज पिन लगा पहुंची परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र पर पहुंची महिला अभ्यर्थी हाथों में चूड़ी, धागे व कान में कोका और नोज पिन पहनकर पहुंची। जांच के दौरान जब उन्हें उतारने के लिए बोला गया तो अभ्यर्थी ने सामान को बाहर खड़े परिजनों को सौंपा। परीक्षा का दूसरा दिन था तो पुलिसकर्मियों द्वारा ही प्रतिबंधित चीजों को बाहर ही निकलवा अंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

बिना मास्क अभ्यर्थियों को रोका लेकिन खुद के चेहरे पर नहीं लगाया
उपायुक्त अनीश यादव की सख्त हिदायत थी की केंद्रों पर कोई भी बिना मास्क के प्रवेश ना करे। पुलिसकर्मी व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसका पालन तो करवाया लेकिन खुद मुंह पर मास्क नहीं लगाया। बिना मास्क लगाए ही पुलिस कर्मचारी व वॉलिटियर अभ्यर्थी के संपर्क में आ रहे थे।
टीम ने मॉनिटरिंग कर रखी सभी केंद्रों पर नजर
जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पहुजा, विनोद गोदारा व कपिल कुमार की टीम परीक्षा केंद्रों से अपडेट ले रहे थे। साथ ही एचटेट परीक्षा को केंद्रों में आईडी कार्ड, वीडियोग्राफी या अन्य किसी समस्या को सुलझाने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय में भी टीम मॉनिटरिंग करती रही।
परीक्षा अच्छी हुई है। अगर कट ऑफ पिछली बार जितनी रही तो उत्तीर्ण होने की संभावना है।
दयाराम
परीक्षा देने के लिए दूसरे जिला तक का सफर तय करना और फिर परीक्षा देकर घर लौटना अपने आप में चुनौती होती थी। गृह जिले में परीक्षा केंद्र आने से अब अकेले ही परीक्षा देने आई हूं।
विज्ञापन

माया
गृह जिले में परीक्षा केंद्र आने से सबसे अधिक फायदा दिव्यांगों को हुआ है। अब कम दूरी होने के चलते वह आसानी से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकते हैं।
कुनाल
रविवार को हुई एचटेट लेवल 2 और 1 की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हो गई है। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें