फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 520 में से 361 पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वादे किए जाते हैं। लेकिन विभाग में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी होने के कारण लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले के नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में पैरामेडिकल स्टाफ की कुल 520 पद हैं। लेकिन इनमें से 361 पद लंबे समय से ही खाली पड़े हैं। वहीं जिले में डॉक्टर के कुल 197 पद स्वीकृत है इनमें से 38 पद रिक्त पड़े हैं। जिसके कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं सरकार की ओर से करीब नौ माह पहले जिले के नागरिक अस्पताल को ही 200 बेड का घोषित कर दिया था और डॉक्टरों के पदों को भी बढ़ा दिया गया। लेकिन अभी तक इसके भवन के निर्माण को लेकर कोई कार्य नहीं हो पाया है। पुराने भवन में ही बेड की संख्या बढ़ा दी गई है। जगह की कमी होने के कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता हैै। जिले में लंबे समय से डॉक्टरों के 38 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन उच्च अधिकारी निरीक्षण कर वापस लौट जाते हैं। लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए कोई प्रक्रिया नहीं चलाई जा रही।
जिले पैरामेडिकल स्टाफ की है अधिक कमी
पोस्ट, स्वीकृत, कार्यरत, खाली
चीफ फार्मेसी ऑफिसर, 01, 00, 01
सीनियर फार्मेसी ऑफिसर, 02, 00, 02
फार्मेसी ऑफिसर, 62, 21, 41
पीएचएन, 12, 03, 09
नर्सिंग सिस्टर, 22, 06, 16
स्टाफ नर्स, 247, 108, 139
लैब टैक्नीशियन, 64, 07, 57
रेडियोग्राफर, 19, 02, 17
ओटीए, 25, 03, 22
डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के खाली पड़े पद
डिप्टी सिविल सर्जन, 08, 02, 06
सीनियर मेडिकल ऑफिसर, 16, 10, 06
डिप्टी मेडिकल सुपरिडेंट, 04, 02, 02
मेडिकल ऑफिसर, 197, 159, 38
नागरिक अस्पताल में सर्जन की नहीं रेगुलर नियुक्ति
नागरिक अस्पताल में सर्जन की रेगुलर नियुक्ति न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑपरेशन करवाने को लेकर नागरिक अस्पताल में मरीज पहुंचते है लेकिन सर्जन सप्ताह में केवल एक दिन ही नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंचते है। वहीं सीएचसी, पीएचसी में लंबे समय से मेडिकल ऑफिसरों की कमी चल रही है।
विज्ञापन

पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों के रिक्त होने संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है। मेडिकल स्टाफ के रिटायर होने और उनकी बदली होने के बाद पद रिक्त होता है।
विज्ञापन

--डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें