फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्राले से 35 किलो 730 ग्राम चूरा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रामपुरा रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक ट्राले से 35 किलो 730 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर गांव वैदवाला निवासी चालक पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव नीमला के पास रामपुरा रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक ट्राला आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने ट्राला भगाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्राले को रुकवाया और चालक को मौके पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्राले के केबिन में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से 35 किलो 730 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि सप्लायर को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें