फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 गांवों के 35 किसानों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Thu, 26 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघुसचिवालय में सांकेतिक हड़ताल पर बैठे किसान।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एमएसपी पर कानून और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला के समर्थन में जिले के किसानों ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना देकर सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिले के अलग-अलग गावों से आए किसानों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हड़ताल की। किसानों ने कृषिमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस हड़ताल में 15 गांवों के लगभग 35 के करीब किसानों ने भूख हड़ताल की। धरनारत किसानों ने 2020 के आंदोलन के दौरान शेष रही मांगों को जल्द पूरा किया जाए। किसान नेता प्रकाश ममेरा, अंग्रेज कोटली, गुरलाल भंगू, हरजीत रंगा ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों सरकार जल्द से जल्द बातचीत करे और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के जीवन को बचाया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर किसानों से बातचीत नहीं करती, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








बड़े सेठों के लिए काम रही केंद्र सरकार

प्रकाश ममेरा ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े सेठों के लिए काम रही है। उसका किसान हित से कोई लेना-देना नहीं है। आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर पर कई माह से डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन नीति के नए मसौदे के तहत मंडी के बाहर एक निजी स्थान को मंडी मानने की शर्त गलत है। किसान को इसका सीधा नुकसान होगा। मंडी के अंदर फसल को खरीदने वाले व्यापारी अधिक आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें