फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व सीएम चौटाला की अस्थि कलश यात्रा आज फतेहाबाद से होगी शुरू

Thu, 26 Dec 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चोटाला को श्रद्धांजलि देते राधा स्वामी डेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की अस्थियों की कलश यात्रा शुक्रवार को फतेहाबाद से शुरू होगी। इसको लेकर फतेहाबाद में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन दिनों तक यह यात्रा 21 जिलों का सफर तय करेगी। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि देंगे।
प्रदेश के सभी लोग पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए तेजाखेड़ा फार्म नहीं आ सकते हैं। इसलिए परिवार ने कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। वहीं, तेजाखेड़ा फार्म पर नेताओं का श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा स्वामी डेरा व्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, सेशन जज फकरूद्दीन, पंजाब से सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली, इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, कमिश्नर पुलिस ओपी नरवाल, मेघालय के पूर्व डीजीपी डा एलआर बिश्नोई, सांसद राहुल कसवां , हरियाणवी कलाकार सुरेंद्र रोमियो, एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त व ब्राह्मण महापंचायत प्रमुख वीरेश शांडिल्य श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें