फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 32 मरीज कोरोना संक्रमित, अकेले शहर में पाए गए 17 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को जिले में 32 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें अकेले शहर के ही मरीजों का आंकड़ा 17 है। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण प्रशासन भी अलर्ट है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 246 हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक, बेगू रोड पर दो, ई ब्लॉक, एडीसी कॉलोनी, खैरपुर, सेक्टर 19, प्रेम नगर में एक-एक, सी ब्लॉक, भारत नगर और हिसार रोड पर दो-दो, डबवाली, ऐलनाबाद में चार चार, कालांवाली में पांच, माधोसिघाणा और बडागुढ़ा में एक-एक सहित कुल 32 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 270742 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 8567 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
चार फीसदी तक गिरी स्वस्थ होने की दर
मौसम में बदलाव के साथ ही अब कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते माह मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.80 फीसदी थी, लेकिन अब यह घटकर 95.75 तक पहुंच चुकी है। जिसके कारण संक्रमित मरीज अधिक पाए जा रहे हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा तेजी से कम हो रहा है। सोमवार को शहर में 17 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 156 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि अस्पतालों में कुल 24 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें