फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने स्कूल संचालकों से मांगी बसें, सुबह पुलिस कर्मचारियों को टिकट काटने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों ने संभाली रोडवेज बसों की कमान, पांच अनुबंधित कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वीरवार की सुबह रोडवेज महाप्रबंधक खूबराम कौशल ने 20 पुलिस कर्मचारियों को बसों का संचालन सौंपा। इन कर्मचारियों ने सुबह 8 से शाम पुलिस कर्मियों ने बसों का सिरसा से डबवाली, ऐलनाबाद व फतेहाबाद तक बखूबी संचालन किया। हालांकि शुरूआती दौर में बसों को बिना परिचालक के ही ले जाया गया। फतेहाबाद में पुलिस कर्मचारियों द्वारा सवारियों से किराए के नाम पर अवैध वसूली की सूचना सोशल मीडिया पर आई तो जीएम ने विभाग में तैनात इंस्पेक्टरों को बतौर परिचालक बसों में नियुक्त किया। वहीं विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बावजूद पांच अनुबंधित कर्मचारियों के काम पर न लौटने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। दूसरी ओर हड़ताली कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी करने की सूचना पर सैकड़ों युवा रात्रि को ही बस स्टैंड पहुंच गए। लेकिन सुबह जब सरकार की ओर से ऐसे किसी आदेश के जारी न होने संबंधी मुनादी करवाई गई तो युवा निराश होकर लौट गए।
विभाग की ओर से ये आया पत्र:
बुधवार को दो दिवसीय हड़ताल को दो दिन आगे बढ़ाने के कर्मचारियों के फैसले के विरोध में सरकार ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जीएम को पत्र जारी किया कि बसों के कारण जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं आनी चाहिए। पत्र में कहा गया है कि अगर चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो अन्य विभागों से कर्मचारी बुलाकर उनसे बसें चलवाई जाएं। दशहरे के पर्व को देखते हुए विभाग की ओर से लिखा गया है कि चाहे बस में कंडक्टर हो या न हो, लेकिन बस हर हाल में चलनी चाहिए। बुधवार की सुबह विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक जीएम खूबराम कौशल ने सुबह काफी पुलिस फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर बुला ली थी। जीएम ने पुलिस व दुर्गा शक्ति के जवानों से कहा कि कोई भी हड़ताली कर्मचारी बस स्टेंड के अंदर नजर नहीं आना चाहिए। जीएम ने कहा कि हड़ताली कर्मचारी रोडवेज की बसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सभी जवान बस स्टेंड में चारों तरफ फैल जाएं और पूर्णतया निगरानी रखें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नहीं आया भर्ती का विज्ञापन
बुधवार की सांय को कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को दो दिन और बढ़ाए जाने के फरमान के बाद राज्य सरकार ने कहा था कि इन कर्मचारियों के स्थानों पर सरकार नई भर्तियां करेगी। सरकार ने भर्तियों संबंधी विज्ञापन भी जारी कर दिया। विज्ञापन को देखकर सिरसा बस स्टेंड पर सैकड़ों युवा रात्रि को ही पहुंच गए। रात्रि से लेकर सुबह तक युवा बस स्टेंड में डटे रहे। सुबह जीएम ने अनाउंसमेंट करवाया कि जो युवा नई भर्ती के लिए आए हैं। वो वापस चले जाएं। सरकार की ओर से अभी ऐसा कोई आदेश नहीं है। जिसके बाद युवा मायूस होकर अपने घरों को लौट गए।
रोडवेज ने स्कूलों से मांगी 50 बसें, पुलिस कर्मचारियों को टिकट काटने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
रोडवेज विभाग ने शहर के स्कूल संचालकों ने दशहरा के चलते स्कूलों में अवकाश होने और सवारियों की भीड़ ज्यादा होने के चलते 50 स्कूल वाहनों की मांग की है। सुबह पांच बजे पुलिस कर्मचारियों को ही टिकट काटने का प्रशिक्षण बस स्टैंड में दिया जाएगा।
बिजली कर्मचारियों ने भी किया रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन:
वहीं हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन के कर्मचारियों ने बरनाला रोड स्थित बिजलीघर के प्रांगण में हरियाणा रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता शहरी सब यूनिट के प्रधान सुरेंद्र मजोका व अर्द्धशहरी सब यूनिट के प्रधान राय साहब ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदर्शन में उपस्थित यूनियन के प्रांतीय प्रेस सचिन विजय पाल जाखड़ ने कहा कि सरकार लगातार जन हित के विभागों को बेचने पर उतारू है तथा हरियाणा का कर्मचारी प्रदेश के जागरूक नागरिक होने के नाते प्रदेश की जनता की लड़ाई लड़ रहा है। जिसको लेकर रोडवेज के कर्मचारी आंदोलनरत हैं। सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर सर्कल सचिव राज मंदिर शर्मा, देवेंद्र सिंह, जीत सिंह, सतदेव वत्स, कलम सिंह, सलविंद्र सिंह, उमा शंकर, सतेंद्र मोंगा, औम प्रकाश, राकेश उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोट्स:
-विभाग के निर्देशानुसार 20 पुलिस कर्मचारी चालकों को बसें चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। अभी फतेहाबाद, ऐलनाबाद व डबवाली रूट पर ही बसों का संचालन हुआ है। 5 कर्मचारियों, जिनमें 2 सिरसा डिपो व तीन डबवाली डिपो को बर्खास्त किया गया है। कर्मचारिुयों से अपील की जा रही है कि वे काम पर लौट जाएं। अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के आगे विभाग नहीं झुकेगा।
-खूबराम कौशल, जीएम सिरसा बस स्टेंड।
फोटो: 04,05,06,07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें