फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकिस कार्यों के लिए नगर परिषद के पास धन की कोई कमी नहीं: रणधीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों में बिना भेदभाव के किए जाएंगे विकास कार्य : रणधीर सिंह
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद सिरसा के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि नगरपरिषद सिरसा में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार धन की कोई कमी नहीं है। शहरवासी जल्द शहर के सभी वार्डों में तेजी से होते हुए विकास कार्यों को देखेंगे। वे रविवार को रानियां चुंगी पर वार्ड नंबर 24 की सरस्वती कॉलोनी में गली सुथारों वाली को इंटरलॉकिंग कार्य शुरू करने के दौरान गलीवासियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गली का निर्माण नारियल फोड़कर शुरू कराया। इस अवसर पर उनके साथ नगरपार्षद राजेश गुर्जर, जश्र इंसां, मनोज मकानी, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, दौलतराम सुखरालिया, हरीश मेहता गोलू, सरदार बलजीत सिंह एडवोकेट, समाजसेवी इंद्रोश गुर्जर, पीके अरोड़ा मौजूद थे। उन्होंने स्थानीय वार्डवासियों से कहा कि उनके व उनके पार्षद सहयोगियों की सोच पूरी तरह से पारदर्शी है कि शहर में किसी भी वार्ड से बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य तेजी से किए जाएं। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व से पूर्व शहर को पूरी तरह से जगमग करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इस कड़ी में शहर भर में स्थापित सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। जिस पर करीब 3 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि शहर के उन तमाम क्षेत्रों को रोशन करने को प्राथमिकता दी गई है कि जहां अब तक कभी लाइटों का प्रबंध ही नहीं किया गया। रणधीर सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य पूरी पारदर्शिता से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें