फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसई की गाड़ी का आधे घंटे तक किया घेराव, पुलिस ने आकर दुकानदारों को किया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के बाहर से बोर्ड उठाया तो भड़के दुकानदार
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को नगरपरिषद की टीम ने शहर में कई जगह से अतिक्रमण हटवाया। जब यह दस्ता शहर के शिव चौक के पास पास पहुंचा तो एक मोबाइल शाप के बाहर से एक बोर्ड उठाकर ट्राली में डाल दिया गया। इस बात पर दुकानदार ने ऐतराज जताया। दुकानदार ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई से कहा कि बोर्ड कब्जे में लेने पर इसकी रसीद उसे अभी दो। तब सीएसई ने कहा कि रसीद कार्यालय में आकर ले जाना। मौके पर रसीद नहीं मिलेगी। इससे दुकानदार तैश में आ गए और सीएसई के साथ गाली गलौच करने लग गए।
शिव चौक पर जिन दुकानदारों का सामान उठाया गया था वे भी उक्त मोबाइल शाप के पास आ गए और बात तू तड़ाक तक पहुंच गई। लोगों ने बीच बचाव किया। दुकानदारों ने सीएसई की गाड़ी का घेराव कर लिया। करीब आधा घंटे तक दुकानदार गाड़ी को घेरे खड़े रहे। तभी सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर दुकानदारों को शांत करवाया। तब कहीं जाकर मामले का पटापेक्ष हुआ। पूरे घटनाक्रम की नगरपरिषद के कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी करवा ली। इस दौरान शिव चौक के पास जाम की स्थिति बनी रही। बता दे कि नगरपरिषद ने शहर के बाजारों को खुला करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स और बोर्ड उठाए जा रहे हैं। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि दुकानदारों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को एक दुधारू पशु पकड़ा
वहीं इससे पहले दोपहर को नगरपरिषद ने सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज के नेतृत्व में शहर में खुले घूम रहे दुधारू पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। जिसमें कि एक दुधारू गाय को पकड़ा गया। जबकि एक गाय को जबरदस्ती लोग छुड़ाकर ले गए। यह अभियान, हुडा चौंक, प्रेेम नगर में गली डावर वाली, अजय विहार में चलाया गया। बतां दे कि जिला कष्ट निवारण समिति में सुरेश व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि लोग सारा दिन अपने दुधारू पशुओं को खुला छोड़ देते हैं और शाम को दूध दोहने के समय घर में बांध लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें