फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के जवान की लापरवाही से बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
लालबत्ती चौक पर शुक्रवार दोपहर को होमगार्ड के एक जवान की गलती से एक स्कूटी फुटपाथ से जा टकराई। इससे तीन साल का एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार ने एसएचओ रामसिंह बिश्नोई को मौके पर बुलाया और होमगार्ड की करतूत बताई। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए और होमगार्ड जवान की गलती पर जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की की। मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी रामसिंह ने लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
जनता भवन रोड निवासी साहिल सरदाना पुत्र प्रेमचंद शुक्रवार दोपहर को अपने तीन साल के भतीजे वंश के साथ स्कूटी पर लालबत्ती चौक की तरफ जा रहा था। लालबत्ती चौक पर चालान काटने के लिए पुलिस दल मौजूद था। जब साहिल लालबत्ती चौक पर पहुंचा तो उसे रुकवाने के लिए होमगार्ड का एक जवान तेजी से भागता हुआ एकदम स्कूटी के आगे आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में स्कूटी फुटपाथ से जा टकराई और साहिल व वंश सड़क पर जा गिरे। इससे वंश के चेहरे पर चोट लग गई और खून बहने लगा।
विज्ञापन

होमगार्ड की इस करतूत पर साहिल ने ऐतराज जताते हुए चालान काटने वालों को शिकायत की तो उन्हें साहिल को ही हैलमेट पहनकर चलने के लिए चेतावनी दे दी। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चालान काटने वालों को ‘चालान माफिया’ करार देते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि मात्र चालान काटने के लिए होमगार्ड के जवान लोगों का जीवन संकट में डाल देते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन फिर भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
उधर साहिल के फोन पर काफी लोग मौके पर पहुंच चुके थे और उन्होंने होमगार्ड के जवान के साथ धक्का-मुक्की तो पुलिस के जवानों ने उसे घेर लिया और बाद में जिप्सी में बैठा लिया। इसी दौरान साहिल ने सिटी एसएचओ रामसिंह बिश्नोई को भी फोन कर वहां बुला लिया और लिखित शिकायत देकर होमगार्ड के जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसएचओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सभी को शांत करवाया। उधर सूचना पर सीआईए स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में जंाच जारी है जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
----------------------------------------------------------

होमगार्ड जवान की लापरवाही से बच्चा घायल, लालबत्ती चौक पर हंगामा


फोटो:04एसआईआरपी20:21:सिरसा में शुक्रवार को लालबत्ती चौक पर होमगार्ड के जवान की वजह से घायल हुए बच्चे के मामले में मौैके पर हंगामा करते हुए लोग।

फोटो:04एसआईआरपी22:सिरसा में शुक्रवार को लालबत्ती चौक पर होमगार्ड के जवान की वजह से घायल हुए बच्चे के मामले में मौैके पर लोगों को समझाते हुए थाना प्रभारी राम सिंह।
विज्ञापन


फोटो:04एसआईआरपी23:सिरसा में शुक्रवार को लालबत्ती चौक पर होमगार्ड के जवान की वजह से एक बच्चा घायल हो गया,जिसे लेकर लोगाें ने हंगामा किया, भीड़ से बचाने के लिए जीप में बैठे होमगार्ड के जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें