फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 कॉलोनियों की 30 हजार लोगों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति, विभाग का काम अंतिम चरण में

विज्ञापन
बरनाला रोड पर बड़ी सीवरेज पाइप लाइन का काम करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित 10 से ज्यादा कॉलोनियों में रहने वाली करीब 30 हजार की आबादी को जल्द जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम करवा रहा है। अब कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बाबा भूमण शाह चौक से लेकर हाउसिंग बोर्ड तक बड़ी पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड, शक्ति नगर, सावन कॉलोनी, प्रेम नगर, अग्रवाल कॉलोनी, बाटा कॉलोनी में सीवरेज की छोटी पाइप लाइन डाली हुई थी। उसके कारण सीवर जाम होने से बार-बार पानी ओवरफ्लो होने लगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से बड़ी सीवरेज लाइन डालने की योजना तैयार की। जिसका काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बता दें कि इस काम को करने की डेड लाइन मार्च तक है।
विभाग के पास प्रतिदिन पहुंच रही थी 10 शिकायतें
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के लिए विभाग के पास प्रतिदिन 10 शिकायतें पहुंच रही थी। हर समय कॉलोनियों में सीवरेज का गंदा पानी बहता रहता है। इसके चलते कॉलोनीवासियों ने धरना प्रदर्शन भी किए, जिसके चलते विभाग द्वारा पिछले साल बरनाला रोड पर बड़ी पाइप लाइन डालने का प्लान बनाया गया था, लेकिन कुछ कारणों के कारण काम 1 साल की देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद विभाग द्वारा जांच करवाई गई। इसमें पाया गया कि सीवरेज पाइप लाइन छोटी है। वहीं इस पाइप लाइन में कई जगह पर लीकेज की समस्या है। विभाग द्वारा ये भी पाया गया था कि इन कॉलोनियों में डाली गई पाइप लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है। इसके कारण ये समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाबा भूमणशाह चौक से सदर थाना के समीप तक 1200 मीटर दूरी में 20 व 30 इंची बड़ी लाइन डाली जा रही है।
बाबा भूमण शाह चौक से लेकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरनाला रोड पर सीवरेज पाइप लाइन डाली जा रही है। इस क्षेत्र में छोटी सीवरेज लाइन होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या रहती थी। इसके चलते विभाग द्वारा सीवरेज की बड़ी पाइप लाइन डाली जा रही है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन

- रोहतास कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें