फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नग्न होकर अश्लील इशारे करने वाले युवक को 3 साल कैद

Tue, 02 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा- दोषी पर दया दिखाना न्याय का मजाक होगा, पीड़ित को मिलेगा 20 हजार मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को चार माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

फैसला सुनाए जाने से पहले दोषी गुड्डू ने कोर्ट से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई थी। इसके बाद न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने फैसले में कहा कि दोषी पर दया दिखाना न्याय का मजाक उड़ाना होगा। उसने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न जैसा अत्यंत अनैतिक कृत्य किया है। मौजूदा हालात में जब नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराध मानवीय गरिमा के साथ-साथ समाज का भी अपमान हैं। कम सजा देना विशेष रूप से पीड़ित व सामान्य रूप से समाज के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के अनुसार, 16 मार्च 2023 को एक महिला ने शहर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सुबह दस बजे अपने चाचा के साथ स्कूटी पर सवार होकर दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गुड्डू ने स्कूटी रोक दी और जबरदस्ती उसकी बेटी का हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा। चाचा ने इस हरकत का विरोध किया तो गुड्डू भाग गया। कुछ समय बाद गुड्डू नग्न अवस्था में उनके घर के सामने आ गया और नाबालिग को अश्लील इशारे करने लगा। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें