फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे में दुरुपयोग होने वाली दवा का बड़ा जखीरा बरामद

Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में मिली 20 लाख की 99 हजार 600 गोलियां व कैप्सूल, हिमाचल से लाई गई थीं, दवा कंपनी से जुड़ा शख्स सिरसा में देकर गया था डिलीवरी
विज्ञापन


आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं तस्करी व चोरी के केस, सप्लाई नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

फोटो 36

संवाद न्यूज एजेंस

सिरसा। सीआईए सिरसा व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक कार से नशे में दुरुपयोग होने वाली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है। टीम ने करीब 20 लाख रुपये कीमत की 99 हजार 600 गोलियां-कैप्सूल जब्त की हैं। कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर औषधि नियंत्रण विभाग के हवाले कर दिया गया है।



एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट एक संदिग्ध कार को रुकवाया। कार में गोगी निवासी संजय कॉलोनी सिरसा व अजय निवासी सुभाष बस्ती सिरसा सवार थे। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। इनका नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप हिमाचल प्रदेश से सिरसा लाई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दवा कंपनी से जुड़ा एक व्यक्ति इन दवाओं की सप्लाई गोगी व अजय को देकर गया था। उसकी पहचान कर ली गई है। उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
एसपी ने बताया कि बरामद दवाएं प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं आतीं लेकिन इनका गलत इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस व औषधि नियंत्रण विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोगी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है जबकि अजय पर चोरी का केस दर्ज है। जांच एजेंसियां अब इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें