फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने कपड़े की दुकान से चुराए 10 सूट

Sun, 12 Jul 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, दुकानदारों ने बस स्टैंड पर तीनों को दबोचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


डबवाली। शहर के गोल बाजार में एक कपड़े की दुकान से ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाओं ने 10 सूट और चुनरियां चुरा लीं। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर बाद दुकानदारों ने तीनों आरोपी महिलाओं को न्यू बस स्टैंड के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
लवली क्लॉथ हाउस के मालिक लवली ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन महिलाएं उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आईं। उन्होंने कपड़े देखे और एक सूट खरीदा। दुकानदार को उलझाए रखने के लिए उन्होंने कई अन्य सूट दिखाने को कहा। इसी बीच, एक महिला चुपके से दुकान से निकल गई और कुछ देर बाद दूसरी महिला भी सूट लेकर खिसक गई।
विज्ञापन

महिलाओं के जाने के बाद लवली को सूट और चुनरियां कम होने का शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक महिला चालाकी से नीचे रखे एक थैले में सूट और चुनरियां उठाकर ठूंस रही थी।
चोरी का पता चलते ही लवली ने मार्केट के अन्य दुकानदारों को अलर्ट कर दिया। शाम को तीनों महिलाएं न्यू बस स्टैंड रोड पर घूमती दिखाई दीं। अलर्ट दुकानदारों ने उन्हें पहचान कर दबोच लिया। लवली मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर तीनों महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से चोरी के सूटों के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी और जूतियां भी बरामद हुईं। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें