फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गर्ल्स स्कूल बस पर हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
गांव रुपाणा खुर्द के रहने वाले हैं, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी पुलिस
विज्ञापन






फोटो
35





संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। स्कूल बस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रवीण, अंकित व विक्रम गांव रुपाणा खुर्द सिरसा के रहने वाले हैं। आरोपियों को रविवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।





पुलिस को दी शिकायत में बेगू रोड स्थित शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल के बस चालक अनिल कुमार ने बताया था कि वीरवार को दड़बा कलां गांव के पास से जब बस गुजर रही थी, तभी तीन बाइक सवार युवक साइड के लिए झगड़ने लगे। जैसे ही बस रुपाणा खुर्द पहुंची तो बाइक सवारों ने बस को रुकवा लिया। बस रुकते ही युवकों ने बस पर हमला कर दिया, जिससे बस में सवार छात्राएं डर गईं। अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बताया कि उक्त युवकों ने डंडे से उसे भी पीटा। चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तोड़-फोड़ व हमले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रवीण व अंकित सगे भाई हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले में इस्तेमाल डंडा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें