फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के दस केंद्रों पर 2835 परीक्षार्थी आज देंगे सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा

Tue, 06 Feb 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए चलाई जा रही सुपर-100 योजना के तहत लेवल-1 की परीक्षा 6 फरवरी को होगी। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में 119 खंडों में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रमुख को परीक्षा केंद्र का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भर में 38202 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। प्रत्येक जिला में जिला विज्ञान विशेषज्ञ को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिले में सुपर-100 की परीक्षा को लेकर 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2835 परीक्षार्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे।योजना के तहत आवेदन करने में प्रदेशभर में सिरसा जिला अव्वल है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा केंद्रों के संचालन के लिए संबंधित विद्यालयों के ही अध्यापक-अध्यापिकताओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट के पैकेट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

- परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

- परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में परीक्षा से एक घंटा पहले यानी प्रात: 10:30 बजे तक आने की अनुमति होगी।

- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

- विद्यार्थी का एडमिट कार्ड सत्यापित होना जरूरी है।

- परीक्षा शुरू होने के बाद अगर विद्यार्थी देरी से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

- परीक्षा समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

- परीक्षार्थी प्रश्न पत्र परीक्षा खत्म होने के बाद घर लेकर जा सकते हैं।

- परीक्षार्थी विकल्प संस्थान द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आएंगे।



परीक्षा केंद्रों की संख्या

जिला, केंद्र

अंबाला, 07

भिवानी, 08

चरखी दादरी, 05

फरीदाबाद, 04

फतेहाबाद, 06

गुरुग्राम, 08

हिसार, 10

झज्जर, 05

जींद, 09

कैथल, 08

करनाल, 06

कुरुक्षेत्र, 05

महेंद्रगढ़, 05

नूंह, 05

पलवल, 05

पंचकूला, 05

पानीपत, 06

रेवाड़ी, 06

रोहतक, 05

सिरसा, 10

सोनीपत, 08

यमुनानगर, 06


वर्जन
जिले में सुपर-100 की परीक्षा को लेकर 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2835 परीक्षार्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे।
डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ

कोट्स
सुपर-100 परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सेंटर अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवेदन करने में प्रदेशभर में सिरसा जिला प्रथम स्थान पर है। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें