सिरसा। चौटाला पुलिस ने संगरिया रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 किलो 592 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जगपाल सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती, बठिंडा (हाल सुंदरनगर मंडी डबवाली) और गोरा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, कबीर बस्ती, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
चौटाला चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान संगरिया रोड स्थित भारतमाला पुल के पास तैनात थी। इसी दौरान संगरिया की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखकर युवकों ने बाइक रोक दी और मुड़ने की कोशिश की।
शक के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो 2 किलो 592 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। संवाद