फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 250 गांव जल्द होंगे वाईफाई सिस्टम से लैस

विज्ञापन
गांव में वाईफाई के लिए लगाया गया बॉक्स। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ई-चौपाल योजना के तहत शहर के बाद अब गांव भी हाईटेक होंगे। जिले के कुल 338 गांवों में 250 गांव बहुत जल्द वाईफाई सिस्टम से लैस होंगे। इन गांवों की पंचायतों को वाईफाई सिस्टम की सुविधा प्रदान की जाएगा। इसके साथ ही इन पंचायतों को 30 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। योजना के अगले चरण में शेष ग्राम पंचायतें भी इंटरनेट की सुविधा से लैस हाेंगी। इस सुविधा से सरपंच, पंच समेत अन्य लोगों इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक इस स्कीम के तहत 700 सरकारी भवनों में इंटरनेट सुविधा दे दी गई है, वहीं 250 गांवों तक फाइबर की तारें भी पहुंच गई है। जहां जल्द ही इंटरनेट सुविधा की शुरूआत हो जाएगी। जिले में ई-चौपाल के तहत 250 गांवों में वाईफाई सिस्टम लगाने को लेकर सोलर प्लेट और फाइबर की तारें पहुंचा दी है।
केंद्र सरकार की ई-चौपाल में सरकारी स्कूल, पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, डाकघर, पटवार भवन, ग्राम सचिवालय, राशन डिपो व ग्रामीण सीएससी सेंटर शामिल है। एक गांव में पांच भवनों में फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी। वहीं शहर में अब तक करीब 700 सरकारी भवनों में फ्री वाई-फाई सिस्टम लगाने का काम पूरा कर दिया है। अगर किसी भी स्कूल अथवा चौपाल में फ्री वाई-फाई सिस्टम लगवाना है तो इस पर उसे एक प्रर्फोमा भरकर सीएससी सेंटर के माध्यम से जमा करवाना होगा। जिस पर वहां फ्री वाई-फाई सिस्टम लगाया जाएगा। फ्री वाई-फाई का सिस्टम भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड की ओर से लगाया जा रहा है। बीबीएनएल द्वारा अभी तक 250 गांवों में फाइबर तारें बिछाई जा चुकी है। इनके लिए बीएसएनएल के साथ -साथ सीएससी केंद्रों को भी भागीदार बनाया गया है।
विज्ञापन

एक साल तक मिलेगा 30 जीबी डाटा---
ई-चौपाल योजना के तहत 338 गांवों में पांच-पांच सरकारी भवनों में वाई-फाई सिस्टम लगाया जाना है। जिसमें अभी तक 250 गांवों में अभी तक केवल तारें बिछाने का ही काम पूरा हुआ है। वहीं जहां पर वाई-फाई सिस्टम लगाया जाएगा, उस भवन को एक दिन का 30 जीबी डाटा दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों में सभी तक सरकारी योजना पहुंचाना है। जिससे कोई भी सरकारी योजना से वंचित ना रहे। वहीं ई-लर्निंग को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। गांव के बच्चे इंटरनेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
कॉट्स--
जिले में ई-चौपाल के तहत 700 सरकारी भवनों में इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी है। वहीं 250 गांवों तक फाइबर तार डाल दी गई है। जहां जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। अगर किसी भवन के लिए फ्री वाई-फाई सिस्टम लगवाना है तो वह सीएससी के माध्यम से अपना प्रोफार्मा भर सकता है।
विज्ञापन

-- सविता अरोड़ा, जिला प्रबंधक, सीएससी सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें