फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 49 नए संक्रमित मिले, 43 स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 43 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक 4320 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम आई रिपोर्ट में 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक बेगू रोड, दो चत्तरगढ़पट्टी, एक इंद्रपुरी मोहल्ला, एक गुरुनानक नगर, एक खन्ना कॉलोनी, दो अग्रवाल कॉलोनी, एक लोहिया बस्ती, एक गली तेलियां वाली, तीन हुडा सेक्टर, दो अग्रसेन कॉलोनी, दो ए ब्लॉक और एक आरएसडी कॉलोनी समेत सिरसा शहर से 18 संक्रमित मिले हैं। वहीं नौ डबवाली अर्बन, सात ऐलनाबाद, तीन कालांवाली, एक नाथूसरी चोपटा, दो माधोसिंघाना, छह रानियां, दो चौटाला और एक बडागुढ़ा से शामिल हैं। वहीं विभागीय टीमों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाल लिया है। जिले में अभी तक 4320 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रविवार को 43 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 3803 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें