फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 5 लाख की 2.5 किलो अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एंटी नारकोटिक सेल सिरसा ने शहर सिरसा तथा डिंग क्षेत्र से दो युवकों को काबू कर उनसे करीब 5 लाख रुपये की 2.5 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी नामदारग॔ज, बरेली, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस गश्त के दौरान शेरपुरा मोड सुचान कोटली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सामने देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 1.5 किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस की टीम ने शहर की मुल्तानी कॉलोनी क्षेत्र से युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शैलेश कुमार निवासी चाया (चतरा) झारखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें