फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमेरिका में ट्रांसपोर्ट कारोबार के नाम पर 23.28 लाख रुपये की ठगी

Wed, 04 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख लेकर न ट्रक दिलाया, न ट्रांसपोर्ट फर्म खोली, दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अमेरिका में ट्रांसपोर्ट कारोबार शुरू करवाने और नया ट्रक दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति से 23 लाख 28 हजार रुपये ठगे गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि पड़ोसी लविश और रितिक ने अमेरिका में अपने ट्रांसपोर्ट कारोबार का हवाला दिया। आरोपियों ने सुरेंद्र को अमेरिका में नई ट्रांसपोर्ट कंपनी व ट्रक दिलवाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए करीब 40 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच सुरेंद्र ने अपने और परिवार के खातों से 40 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट फर्म और ट्रक उसके नाम पर खुलवाने का भरोसा दिया। उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट की प्रतियां और खाली कागजात पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।
विज्ञापन

रकम वापसी और धमकी
काफी समय बाद भी आरोपियों ने ट्रक या फर्म के दस्तावेज नहीं दिए। पूछने पर वे टालमटोल करते रहे और बाद में साफ मना कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने 31 मार्च 2026 तक 16 लाख 72 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम मांगने पर आरोपियों ने सुरेंद्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राधे श्याम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें