फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.14 करोड़ की लागत से 217 कैमरे लगे, फिर भी अपराधियों की पहचान नहीं

विज्ञापन
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर में आपराधिक वारदात पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से 217 कैमरे लगाए थे। ताकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहे। लेकिन कैमरों की गुणवत्ता कम होने के चलते प्रोजेक्ट कामयाब साबित नहीं हो पाया। वारदात कैमरे में कैद होने के बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। 1.14 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी पुलिस दुकानों-प्रतिष्ठानों और घरों-गलियों के बाहर लगे कैमरों का सहारा केस को सुलझाने में लेती है।
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा व्यवस्ता को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने शहर में मुख्य-मुख्य जगहों पर 217 कैमरे लगवाए थे। जिसका कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय में बनाया गया है। यहां बड़ी स्क्रीन लगा सभी कैमरों को कंट्रोल किया जाता है और फुटेज देखी जा सकती है। लेकिन कैमरों की क्वालिटी डाउन होने के कारण इनमें न तो चोरी होने वाले वाहनों की नंबर प्लेट दिखाई देती है और न ही आरोपियों की पहचान हो पाती है। जिसके कारण शहर में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है।
शहर में हो रही हर रोज चोरी की वारदात
तीसरी आंख से शहर पर नजर रखने को लेकर कैमरे लगाए गए थे। लेकिन इसके बाद भी शहर में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। शहर के मुख्य चौक चौराहों से हर रोज चार से पांच मोटरसाइकिल और मकानों में चोरी की घटनाएं होती हैै। चौकों पर कैमरे लगे होने के बाद भी उन अपराधियों को पुलिस पकड़ने में नाकाम है। शहर के मुख्य बाजारों और पॉश एरिया में भी अब छीना झपटी की वारदात हो रही हैं। मोटरसाइकिल सवार बदमाश इन वारदात को अंजाम देते है।
विज्ञापन

ये हो चुकी घटनाएं
घटना नंबर 1.
शहर के रोड़ी बाजार स्थित मस्जिद वाली गली में चार दिन पहले ही एक महिला से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पर्स छीनकर ले गए थे। एक दुकान के पास लगे कैमरे से इसकी जांच की गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। लेकिन इसके बाद उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
घटना नंबर 2.
दो दिन पहले ही सालासर धाम मंदिर के साथ स्थित करियाणा स्टोर का गल्ला दो स्कूटी सवार लेकर फरार हो गए। उन दोनों बदमाशों का भी अभी तक सुराग नहीं लग पाया। हालांकि शहर के लालबत्ती चौक और माल गोदाम रोड के रेलवे स्टेशन के पास प्रशासन की ओर से कैमरे लगाए गए हैं।
घटना नंबर 3.
माल गोदाम रोड पर की कुछ समय पहले एक गली में खड़ा मोटरसाइकिल दो युवक लेकर फरार हो गए। जिसके बाद आसपास के कैमरों की जांच की तो दोनों आरोपी वारदात से पूर्व घूमते हुए पाए गए। जिसके बाद सरकारी कैमरों की जांच की तो उसमें मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट और युवकों की पहचान नहीं हो पाई। वहीं पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। जबकि मोटरसाइकिल लेकर युवक कैमरों के बिल्कुल नीचे से गुजर थे।
टेंडर के अनुसार ही कैमरों की क्वालिटी है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे कई वारदात करने वाले आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। शहर के अलग-अलग प्वाइंटों 217 कैमरे लगाए गए हैं। जिससे शहर पर नजर रखी जाती है।
विज्ञापन

- आर्यन चौधरी, डीएसपी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें