फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने कर्मचारी को 4

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन वाट्सअप नंबर पर आईं स्ट्रीट लाइट्स बंद होने की चार शिकायतें
विज्ञापन

सिरसा। नगरपरिषद के स्ट्रीट लाइट्स विभाग के वाट्सअप नंबर शुरू करने पर पहले दिन करीब चार लोगों ने कर्मचारी के पास अपनी शिकायतें भेजी। ईओ ने दोपहर दो बजे स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने वाले कर्मचारी को अपने कार्यालय में बुलाकर उससे आने वाली शिकायतों का ब्यौरा मांगा। ईओ वीरेंद्र सहारण ने पूछा तो कर्मचारी ने बताया कि वाट्सअप ग्रुप शुरू हो गया हैं। सभी स्ट्रीट लाइट्स कर्मचारियों को ग्रुप में जोड़ दिया गया है। पहले दिन चार लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी शिकायतें भेजी है। तब ईओ ने कर्मचारी को ये शिकायतें 48 घंटे में ठीक करवाने की हिदायतें दी।
बता दे कि नगरपरिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण ने लाइट मैन से शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स प्वाइंट की सूची तैयार करवाई थी। 800 स्ट्रीट लाइट्स बंद होने पर तीन दिन पहले ही सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया था। ईओ ने शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को चालू न करने पर सभी 16 कर्मचारियों की आठ टीमें बनाकर उनमें सभी 31 वार्ड बांटने के निर्देश दिए थे। साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर 8930163538 पर जनता से शिकायतें लेने के निर्देश दिए। ताकि लोग वाट्स अप ग्रुप पर अपनी गली की स्ट्रीट लाइट्स की फोटो या शिकायत भेज सकें और संबंधित कर्मचारी तुरंत ही मौके पर जाकर उसका समाधान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आई चार शिकायतें
पहले दिन चतरगढ़ पट्टी के भूपेंद्र वर्मा ने अपनी कालोनी की दो खराब लाइट्स की शिकायत व्हाट्सएप पर दर्ज करवाई। दूसरी शिकायत अग्रवाली कालोनी की गली नंबर एक में राजेश ने भेजी। उनकी शिकायत थी कि चार खंभों पर स्ट्रीट लाइट्स बंद है। तीसरी शिकायत कंगनपुर रोड पर बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट्स बंद होने की शिकायत की दी। चौथी शिकायत अग्रसेन कालोनी में अमर सिंह डूडी वाली गली में स्ट्रीट लाइट्स खराब होने की दर्ज करवाई। इसके अतिरिक्त 13 लोगों ने नप के स्ट्रीट लाइट्स कर्मचारी के पास स्ट्रीट लाइट्स खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई।
कोट्स
48 घंटे के अंदर ठेकेदार के कर्मचारी शिकायत का समाधान करेंगे। यदि वे इस समय के दौरान स्ट्रीट लाइट्स ठीक नहीं करते तो कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र सहारण, ईओ, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें